रविवार को न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड कानपुर के द्वारा ईस्टर पर्व के उपलक्ष में विशेष ईस्टर आराधना सभा का आयोजन सुबह 9 बजे से गोविंद नगर 13 ब्लॉक चर्च में किया गया,, इस विशेष ईस्टर पर्व की आराधना सभा में चर्च के सदस्यगण बड़े उत्साह के साथ आराधना में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे ईस्टर पर्व की इस आराधना सभा की शुरुआत मिसेज हैलिन सिंह जी की प्रार्थना से हुई,, चर्च में, गीतों को गाकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना की गई, संगीत का संचालन भाई रोहित जान, मनीष जेंस और अंकित ने किया, इस विशेष आराधना सभा में शहर एवं देश में शांति एकता एवं सद्भावना के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई, साथ ही पूरे विश्व में तथा सभी देशों के बीच में शांति बनी रहे इस बात के लिए भी प्रार्थना की गई चर्च के प्रमुख पादरी जितेंद्र सिंह जी ने आए हुए सभी लोगों को पुनरुत्थान दिवस ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को परमेश्वर के वचन से बताया कि प्रभु यीशु मसीह ही मृतकों में से परमेश्वर की पुनरुत्थान की समर्थ के द्वारा जी उठे हैं और अपने आप को बहुतेरो के बीच में जीवित प्रकट करते हुए इस बात को साबित किया क्योंकि प्रभु यीशु मसीह को मृत्यु पर भी अधिकार है इसलिए हम इस संसार में बिना किसी भय के पूरी रीति से प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करते हुए एवं उसकी गवाही देते हुए जीवन बिताएं उसका वादा है कि जगत के अंत तक वह सदैव हमारे साथ हैं, आराधना सभा के अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर एवं हाथ मिलाकर ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दी, आराधना सभा में प्रमुख रूप से चर्च के पादरी जितेंद्र सिंह,, मिसेज हैलीना सिंह,, पादरी रवि कुमार,, पादरी बृजेश कुमार,, पादरी राकेश मसीही,, पादरी हैरि सिंह,, पादरी भीम सिंह,, भाई मुकेश कुमार,, भाई रोहित जान,, मिसेज पूर्णिमा जैन,, भाई विश्वजीत,, भाई अभिषेक क्लेमेंट,, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड कानपुर के द्वारा ईस्टर पर्व के उपलक्ष में विशेष ईस्टर आराधना


















