फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल फेम के राष्ट्रीय महामंत्री आर के गौड़ चार्टर्ड अकाउंटेट ने अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों हेतु विशेष कानपुर आगमन के दौरान फेम” के मध्य उत्तर प्रदेश के प्रभारी मनोज गुप्ता व मंडल अध्यक्ष डा. राजेश गर्ग व कानपुर चैप्टर की टीम ने एक प्रेस कॉफ्रेंस सम्राट गेस्ट हाउस 80 फिट रोड में आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्य ज्वलंत बिंदु बांस मंडी स्थित चार कॉम्प्लेक्स के पीडित व्यापारियों के हितार्थ की जा रही सरकारी घोषणाओं की समीक्षा करना की क्या पीड़ित व्यापारियों को राहत मिलनी शुरू हुई या नहीं जैसे ही घटना की सूचना मिली और उसकी वीभत्सता को देखते हुए कानपुर टीम ने तत्काल प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श किया था। जिससे प्रदेश नेतृत्व वा राष्ट्रीय नेतृत्व ने तुरंत प्रधान मंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र मेल किया साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को भी मेल किया था। इन सभी पत्रों में पीडित व्यापारियों का जीएसटी.स्थगित करना इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बिना देर किए पीडित व्यापारियों का भुगतान करना शामिल था


















