Advertisement

कानपुर,डॉ.रोहित सक्सेना ने लखनऊ जाकर पार्टी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव को दिया अपने काम काज का ब्यौरा देश के जाने माने वरिष्ठ मीडिया पर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.रोहित सक्सेना ने लखनऊ मे पार्टी के दिग्गज नेता कैबिनेट मंत्री जलशक्ति स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मिल मुस्लिम एवं दलित क्षेत्रो मे किये जा रहे उनके कामो का ब्यौरा दिया।जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डॉ.सक्सेना के कामो मे ख़ुशी जताई और कहा कि जब भी उनकी आवश्यकता हो वो स्वयं आ जाया करेंगे और मन लगा कर पार्टी मे कामो को जनता तक पहुँचाने और निरंतर सरकार के कामो से जनता को लाभ पहुँचवाने की बात कही। लोगो के इलाज और पानी की समस्य़ाओ पर अवगत कराने को कहा।इसी के चलते जब सारा ब्यौरा माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को दिया और किस तरह लोग दिन बा दिन पार्टी के साथ जुडते जा रहें हैं तो अध्यक्ष जी ने खूब सराहा और निकाय चुनावो के मददेनजर यह कहा कि सभी तक पार्टी और सरकार के काम पहुँचे और कोई भी दिक्कत आने पर सूचित करने को कहा।डॉ.सक्सेना यद्यपि लखनऊ से देर से लौटे, परंतु देर रात अपनी प्रतीक्षा कर रहे लोगो से मिल उनकी समस्याएं सुनी और जल्द उनको हल करने का आश्वासन दिया।लोगो ने अपनी पूर्व की समस्याएं हल कराने पर डॉ.रोहित सक्सेना से मिल धन्यवाद भी दिया l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh