Advertisement

निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक दूसरे चरण में कानपुर मे होगा मतदान

नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद नगर निगम ने मुख्यालय में तैयारियां करना शुरू कर दी है आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में होने वाले हैं दूसरे चरण में कानपुर नगर का चुनाव होना है जिसके चलते नगर निगम में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं,,

अपर नगर आयुक्त ने बताया है कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे नगर निगम में आदर्श आचार संहिता को लागू करने के लिए टीमें बना दी गई है और वह टीम कार्य कर रही है साथी नामांकन की प्रक्रिया नगर निगम के मुख्यालय में होना है जिसके लिए नगर निगम के 22 कमरों में पार्षदों के लिए नामांकन वह एक कमरे में मेयर के नामांकन साथ ही नगर पंचायत बिठूर का भी यहां पर नामांकन होना है जिसके लिए 3 कमरे आरक्षित किए गए हैं एक कमरा अध्यक्ष पद के लिए बाकी दो कमरे सदस्यों के लिए आरक्षित किए गए हैं समस्त नामांकन हेतु व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों को लगा दिया गया है नगर निगम मुख्यालय के बाहर बेरिकेडिंग का भी कार्य किया जा रहा है साथ ही सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh