Advertisement

श्री गुरु नानक साहिब जी का प्रकाश पर्व एवम खालसा साजना दिवस मनाया गया

कानपुर रतनलाल नगर गुरुद्वारे में मूल नानकशाही कैलेण्डर मुताबिक श्री गुरु नानक साहिब जी का प्रकाश पर्व एवं खालसा साजना दिवस को मुख्य रखते हुये चल रहे तीन दिवसीय गुरमत समागम में आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को समागम के आखिरी दिन पॅंथ प्रसिद्ध रागी भाई साहिब ब्रह्मजोत सिंह जी जलधर वालों ने “सतिगुर नानक प्रगटिआ, मिटी धुंधु जगि चानणु होआ ” गुरबाणी शब्द गायन कर संगतों को निहाल किया एवं पंथ प्रसिद्ध गिआनी गुरमीत सिंह जी जलंधर वालों नो श्री गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश पर्व एवं खालसा साजना दिवस के इतिहास से संगतों को अवगत कराया साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हर बार की तरह इस प्रकाश पर्व एवं खालसा साजना दिवस पर दो जरुरतमंद परिवार को ग्यारह ग्यारह हजार की आर्थिक सेवा देकर लाभान्वित किया एंव पाँच जरुरत मंद परिवारों को हर बार की तरह इस बार भी दो हजार (2000/-) रु प्रत्येक परिवार को मुफ्त दवा देकर सेवा की गुरु का अतुट लंगर छक कर संगतें निहाल हुई समागम में मुख्य रूप से प्रधान सरदार रविन्दर सिध अरोरा (एडवोकेट हरचरण सिंह कोहली, हरजीत सिंह भाटिया (लक्की), योगेश सचदेवा एवं त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh