Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वाधान में विशाल विधिक गोष्ठी का आयोजन

डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वाधान में विशाल विधिक गोष्ठी का आयोजन ऐस जे महाविद्यालय विधि कॉलेज रमईपुर कानपुर नगर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं वृक्षा रोपण एवं लीगल एड क्लीनिक के द्वारा उद्घाटन करके किया गया। इस कार्यक्रम में शुभी गुप्ता ने विधि कॉलेज के 500 छात्र छात्राओं एवं गुरजनो को सम्बोधित किया शुभी गुप्ता ने बताया की किस तरह से यह प्राधिकरण निर्धन जनता के बीच जाकर उनको न्याययिक सहायता प्रदान करता है और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया सर्वप्रथम प्रबंधक सुबोध कटियार ने अथितियो का स्वागत पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र ,एवं प्रतीक चिन्ह दे कर किया इस मौके पर पीएलवी आशुतोष बाजपेई व योगेश बाजपेई ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समय समय पर लोक अदालत का भी आयोजन कराता आ रहा है कॉलेज के प्रधानाचार्य एस.के.सिह ने सभी को धन्यवाद दिया कॉलेज से गुरु जन मे डॉ आर वर्मा ,डॉ अंशु पाण्डेय ,डॉ अंकिता बाजपेई ,डॉ संदीप पाल ,डॉ अनुराग ,डॉ सुनील उमराव ,डॉ आर के परिहार ,डॉ अभिनव डॉ सैलजा ,डॉ आरती डॉ रागनी व कार्यक्रम संचालन अर्पिता ,शिवांगी ने किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh