Advertisement

आज 15 अप्रैल 2023 को स्पेशल ओलंपिक्स यू पी पूर्व द्वारा राष्ट्रीय खेलों के कानपुर चैप्टर के रोलर स्केटिंग के स्वर्ण पदक विजेता प्रेरणा स्कूल के आदर्श एवं उम्मीद आशा किरण के साइकलिंग में रजत पदक विजेता संजीत एवं कोच सत्येंद्र को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के एरिया डायरेक्टर श्री मनोज सिंह, लक्ष्मी योग केंद्र के संचालक श्री अरुण मिश्र, हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हृदयेश सिंह एवं संस्था की ज़ोनल कोऑर्डिनेटर अलका मिश्रा , रीता , शालिनी, संजू, नरेंद्र पाण्डेय, सत्यम,सोमिल बजाज आदि उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के साथ ही मनोज सिंह ने सभी विशेष स्कूलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करके कानपुर के विशेष खिलाड़ियों की राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता को बढ़ावा दिया जाये एवं सभी के प्रश्नों के समुचित उत्तर दिये। सभी स्कूलों से आये हुये प्रतिनिधियों ने भी आशान्वित होते हुये निर्देशानुसार अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजेताओं के अभिभावक बहुत उत्साहित एवं भाव विभोर नज़र आये।
आपसे निवेदन है कि अपने सम्मानित समाचार पत्र में उचित स्थान देकर हमारे प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh