कानपुर के जाने माने आशोक मसाले वालो के बगंले मे काम करने वाले एक गार्ड की सर कुचलने से मौत हो गई थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत आजाद नगर के मोनीघाट के निकट श्री जानकी बल्लभम अशोक मसाले वालो का बंगला जहा नौकरी कर रहे गार्ड आदित्य मिश्रा की बंगले के अंदर ही मालिक की गाड़ी से एक्सीडेंट होने के कारण मौत हो गयी
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच मे जुट गयी है वही मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि आदित्य मिश्रा की हत्या की गयी है बता दे कि मृतक आदित्य ख्यौरा का निवासी है जिसकी एक छोटा बच्चा है पत्नी व घर वालो का रो.रोकर बुरा हाल.है
एसीपी कर्नेलगंज अकमल खांन ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर के एक बंगले के अंदर एक युवक की एक्सीडेंट से मौत हो गई है जिसकी जानकारी मिलते ही थाना नवाबगंज व कोहना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन परिजनों का आरोप है कि मृतक आदित्य की हत्या की गई है जिस पर सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
वही इस मामले मे सीसीटीवी पर सामने आया कि गार्ड के कार के बगल से बाइक निकालने के दौरान कार पर हैंड ब्रेक ना लगे होने पर बेसमेंट में हुआ हादसा


















