Advertisement

बैसाखी पर्व पर श्री गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व एव खालसा साजना दिवस मनाया गया

कानपुर। गोविन्द नगर स्थित गुरुद्वारा माता गूजरी लेबर कालोनी पार्क में आयोजित बैसाखी कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर ने उपस्थित होकर मत्था टेक कर गुरूजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और हरमंदिर साहब से पधारे रागी सिंह द्वारा गुरुवाणी के शब्द कीर्तन सुना साथ ही गुरुद्वारे में लंगर के लिए लगाई गयी नई आटोमेटिक चपाती मेकर मशीन से चेयरमैन विजय कपूर ने स्वयं रोटियाँ बनाकर शुभारंभ किया और लंगर में सेवा की इस मौके पर चेयरमैन विजय कपूर ने कहां की लंगर में सेवा करने से बहुत पुण्य मिलता है ऐसे में लंगर में सेवा  कर वह निहाल हो गए चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि वैशाखी हमको सिखाता है कि हमारे जीवन में भक्ति मार्ग के  रहते हुए एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव रहते हुए प्रभु की गुरु की सेवा में हम सब लीन हो जाएं चेयरमैन विजय कपूर ने संगत को अपने हाथों से लंगर परोसा और खुद भी प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर उनको सम्मानित भी किया गया प्रधान बलबीर सिंह ने सांसद सत्यदेव पचौरी व विधायक महेश त्रिवेदी सभी लोगो का सम्मान किया वरयाम सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh