Advertisement

सांसद पचौरी ने शहर वासियों को दी ईद की शुभ कामनाएं…..

 

कानपुर 21 अप्रैल । शांति और सौहार्द के माने जाने वाले पवित्र रमजान माह की आखिरी दिन शुक्रवार को अलविदा की नमाज होने के बाद नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने शहर वासियों को प्रेस नोट जारी करते हुए (ईद उल-फ़ित्र) ईद के त्योहार शुभकामनाएं प्रेषित की है । उन्होंने कहा की आज पूरा देश इस त्योहार को धूमधाम से मना रहा है. हमारा देश कौमी एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक माना जाता है जहां प्रत्येक त्योहार को हम सभी मिलजुल कर मानते है ।इस खास मौके पर सांसद पचौरी ने देश एवं शहर वासियों को भी सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से भी ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दी है प्रेस नोट के जरिए सांसद ने समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए जाने के साथ ही शहर वासियों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की भी कामना की है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh