Advertisement

भगवान परशुराम महासभा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी बने कमल मिश्रा….

पत्रकारिता जगत में अपना एक अलग स्थान रखने वाले जाने-माने पत्रकार एवं कई समाज सेवी संस्थाओं में जुझारू सहज व्यक्तित्व के धनी कलमकार कमल शंकर मिश्रा को भगवान परशुराम महासभा की प्रांतीय कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी के पद पर नामित किया गया है,। आपको बता दें कि श्री मिश्रा बीते डेढ़ दशक से पत्रकारिता के जगत में अपना कीर्तिमान स्थापित किये हुए हैं। प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी भगवान परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थाई ने दी उन्होंने श्री मिश्र को तत्काल पदभार ग्रहण कर मीडिया से संबंधित कार्य प्रारंभ करने का निर्देश भी दिया है। श्री मिश्रा के 2 वर्षीय मीडिया प्रभारी के मनोनयन पर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई भी दी है । इस अवसर पर भगवान परशुराम महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि कमल शंकर मिश्र आने वाले समय में अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए भगवान परशुराम महासभा के कार्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh