Advertisement

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने कराया नामांकन वेरिफिकेशन

कानपुर

– कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने कराया नामांकन वेरिफिकेशन

– शुभ मुहूर्त निकल जाने के कारण नही कराया नामांकन

– जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में आशनी अवस्थी

भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कानपुर में महापौर पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने आज नामांकन वेरिफिकेशन कराया। शुभ मुहूर्त पर कांग्रेस उम्मीदवार आशनी अवस्थी नामांकन के लिए नगर निगम मुख्यालय पहुंची। इस दौरान मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने बताया कि, शहर की मूलभूत समस्याएं पानी, सीवर, सड़क और चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण करने की दिशा में काम कर रही है और पद ग्रहण करने के बाद नगर निगम के बंद पड़े स्कूलों और अस्पतालों को सुचारू रूप से संचालित करवाएंगी। जितने भी नगर निगम में घोटाले हुए हैं उन पर भी कार्य करेंगे और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम को बनाएंगी। हालांकि शुभ मुहूर्त निकल जाने के कारण उन्होंने नामांकन नही कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh