कानपुर। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है। यों तो चुनाव के समय अक्सर राजनैतिक दलों पर रुपए लेकर टिकट देने का आरोप लगते ही रहता है कानपुर में भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिली जहां पर कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नौशाद अलम मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ रुपए देकर टिकट बांटने का गंभीर आरोप लगाते हुए इन सभी का पुतला दहन किया है कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किए गए इस प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
ऐसे में एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश भक्त देश की जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह के आरोप काफी संगीन है। कार्यकर्ताओ द्वारा लगाए जा रहे इस तरह के आरोपो से कांग्रेस के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।


















