Advertisement

महान दानवीर महाराज भामाशाह जी की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ने हेतु वैश्य महासंगठन के अभियान का शुभारंभ

वैश्य महासंगठन के तत्वाधान में आज भारत के इतिहास के महानतम दानवीर वैश्य शिरोमणि महाराज भामाशाह जी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ने हेतु अभियान का बड़े डाकघर कानपुर से डाक के द्वारा ज्ञापन अभियान का शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया की मुगल सेना से हारने के बाद राणा प्रताप जब जंगलों में अपना सर्वस्व खोकर संसाधन हीन अवस्था में निर्वासित जीवन जी रहे थे तब उनके राज्य के धनी व्यापारी एवं सेनापति महाराज भामाशाह जी ने अपना सर्वस्व बेचकर पूरा धन राणा प्रताप के चरणों में अर्पित कर दिया जिससे उन्होंने पुनः अपनी सेना संगठित करी और संसाधनों को जोड़कर अपना खोया हुआ राज और वैभव प्राप्त किया आज पूरा विश्व महाराणा प्रताप को नमन और वंदन करता है लेकिन साथ में उनके सबसे परम प्रिय एवं राणा प्रताप को देव तुल्य मानने वाले महाराज भामाशाह जी को इतिहास में वह स्थान और सम्मान नहीं प्राप्त हुआ जिसके वह पात्र थे आज भी जब कोई भी व्यक्ति कोई बेहद बड़ा समाज सेवा या राष्ट्रभक्ति का कार्य करता है तो अनायास मुंह से उसके लिए भामाशाह की उपाधि निकलती है परंतु विडंबना है कि आज की वर्तमान पीढ़ी भामाशाह के नाम , वैभव और महिमा से उस तरह से परिचित नहीं है जैसा कि उसको होना चाहिए यह एक अन्याय है हमारी इतिहास की शिक्षा पद्धति में एवं हमारी शिक्षा पाठ्यक्रम में कि महाराज भामाशाह जी जैसे व्यक्तित्व को उनके विराट कद के अनुरूप सम्मान कभी नहीं दिया गया इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ वैश्य महासंगठन ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , गृह मंत्री अमित शाह जी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को ज्ञापन के द्वारा यह बेहद पावन पुनीत अनुरोध किया है महासंगठन को पूर्ण विश्वास है कि जिस दिन भी आदरणीय मोदी जी इस महत्वपूर्ण विषय को संज्ञान में लेंगे वह त्वरित रूप से इस पर कार्यवाही करते हुए महाराज भामाशाह जी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में समाहित करायेंगे जोयेश किशोर अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण में मारवाड़ क्षेत्र के जितने भी राजनेता एवं गणमान्य व्यक्ति हैं उनको निजी रूप से मिला जाएगा और उनसे यह बेहद सार्थक मांग को साकार कराने का अनुरोध किया जाएगा इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार , अरविंद गुप्ता , जोयेश किशोर अग्रवाल , सौरभ गुप्ता , मनु अग्रवाल , ओमित गुप्ता प्रिंस , मुकुल साहू , गुरु प्रसाद गुप्ता , अंकुर गुप्ता , दीपक सेठ , दीपक गुप्ता , नीरज अग्रहरि , विकास गुप्ता बान्दा , वैभव गुप्ता , हेमंत दोसर आदि संगठन के कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh