Advertisement

दीपांजलि दुबे लेखिका द्वारा “आंख का पानी` पुस्तक का हुआ विमोचन।

काव्य वीथिका साहित्य एवं सामाजिक संस्था के बैनर तले आज मूलगंज में एक निजी होटल में आयोजित समारोह में गजल संग्रह “आंख का पानी`पुस्तक का विमोचन किया गया। लेखिका दीपांजलि दुबे दीप की इस पुस्तक का विमोचन कवि नवीन मणि त्रिपाठी और मुनेंद्र शुक्ला ने किया। दीपांजलि दुबे ने बताया कि पुस्तक यह एहसास और जज्बात का आईना है उन्होंने यह पुस्तक अपने सास-ससुर और अपने पति पर आधारित वर्णन किया है कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से की गई। उन्होंने पुस्तक की कुछ पंक्तियों को गुनगुनाकर भी सुनाया। वही कवि नवीन त्रिपाठी ने भी पुस्तक में लिखी पंक्तियों को गाकर सुनाया और श्रोता गणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर दीपांजलि दुबे,अनीता मिश्रा,संदीप दुबे,सुरेंद्र शर्मा सागर,अखिल शुक्ला के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी उपस्थित रहा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh