Advertisement

बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापसी पर जारी हुआ गजट…

क्षेत्राधिकार वापसी की मांग पर महामहिम ने लागाई मोहर ,
अधिवक्ताओ में फिर जागी उम्मीद ,छाई खुसी कि लहर ,…….

कानपुर नगर की तहसीलों ,बिलहौर व घाटमपुर के न्यायिक क्षेत्राधिकार को कानपुर देहात माती मुख्यालय से पुनः कानपुर नगर में वापस लाये जाने को लेकर अधिवक़्ता कई वर्षों से संघर्षरत है जिस मामले को संज्ञान में लेते हुये प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा दोनो तहशीलो को नगर में वापसी का गजट अधिसूचना सूचना 14 जून 2019 को जारी की गयी थी , डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद उक्त अधिसूचना के क्रियान्वयन न होने के चलते दोनो ही तहसीलो के अधिवक़्ताओ व वादकारियों को पूर्वत परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था ।

यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट रविन्द्र शर्मा ने कहा कि इस बावत अपनी मांग को लगातार हमारी संघर्ष समिति प्रदेश सरकार से कर रही थी
मंगलवार को उक्त मामले में पुनः संज्ञान लेते हुए राज्यपाल महोदय ने पूर्वत जारी गजट की अधिसूचना पुनः प्रदेश सरकार को निर्देश जारी करते हुए शीघ्र क्रियानवयन का आदेश दिया गया है इस आदेश के बाद अधिवक्ताओ में पुनः न्यायिक क्षेत्राधिकार वापसी की उम्मीद एक बार फिर जग गई है ।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh