Advertisement

डी. पी. एस. कल्याणपुर में बजट वार्ता

किशोर छात्रों को देश की प्रमुख वित्तीय स्थितियों को समझाने एवं जिम्मेदार सुधी जागरूक नागरिक के रूप से अपने देश की आर्थिक प्रगति एवं सीमाओं को समझाने की जिम्मेदारी समझते हुए डी. पी. एस. कल्याणपुर में वित्त वर्ष 2023 2024 के बजट पर परिचर्चा वार्ता का आयोजन किया – गया इसमें अनेक जानकार वक्ताओं एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया जिनमें प्रमुख रहे अलीना फातिमा, रिम, पार्थ चौरसिया, पावनी गुप्ता, पलाक्षी, कानपुर केस्को के वित्तीय सलाहकार एवं चार्टड अकांउटेंड श्री प्रतीक भल्ला एवं लोहिया कारपोरेशन के कानूनी व वित्तीय सलाहकार श्री अच्युत बिट्ठल जी रहे जिज्ञासु छात्रों ने देश के बजट के प्रमुख पहलू एवं अंशदान के दृष्टिकोण को समझा कि किस वस्तु पर टैक्स कैसे निर्धारित होता है शिक्षा, कृषि, यातायात, ग्रीन ग्रोथ, स्टार्टअप, टूरिज्म, सैनिकों एवं सुरक्षा व्यय के मापदण्ड को समझा एवं विश्व आर्थिक मानचित्र पर भारत की बढ़ती साख एवं विश्व के प्रमुख देशों से आने वाला धन व बाज़ार में भारत के उत्पादों की गुणवत्ता पर बढ़ता भरोसा एवं विश्व जिस उम्मीद से भारत की युवा ह्यूमन रिसोर्स को देख व समझ रहा है यह भी जाना समझा कि ब्रेन ड्रेन अब पुरानी बातें हो गई आज जी.डी.पी. ने भारत को आर्थिक स्थिरता व सुरक्षा दी है स्कूल टीम के छात्रों ने अत्यंत सक्रियता एवं जिम्मेदारी से कार्यक्रम का संचालन किया जिसमें इशिता चौधरी, विहान नागराथ, निशिता कक्कड़, अर्जुन पिल्लई, शांभवी तिवारी, प्रजीत, दिविशा चोपड़ा, अदित्रि टण्डन आदि किशोर छात्रों ने वक्ताओं से अनेक प्रश्न पूछे एवं बेबाकी से अपनी राय भी बताई इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती अर्चना निगम जी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं बताया कि देश की आर्थिक स्थिति को समझकर किशोर छात्र ही देश के भविष्य को संवारेंगे व देश की शिक्षित जागरूक आबादी बनकर भारत को आर्थिक दृढ़ता दिलवाएँगे देश के विकास के लिए अपने छात्रों को हर आवश्यक ज्ञान व जागरूकता देने के लिए विद्यालय कृत संकल्पित है एवं आर्थिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है ताकि सभी अपनी ताकत व सीमाओं को समझ सकें एवं इसे सुदृढता देने के लिए एक नीति अभी से उनके मस्तिष्क में हो यह भी देश सेवा व देश प्रेम है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh