Advertisement

चार पहिया गाड़ी से चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे रहे आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि चार पहिया गाड़ी से लूट की घटना को अंजाम दे रहा था आरोपी, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने प्रेसवार्ता मे खुलासा करते हुए बताया कि एक चैन स्नैचिंग की घटना चार पहिए से की गई थी जिसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईटीएमएस कैमरे को चेक किया गया तो कुछ कार के नंबर प्रकाश में काफी खोजबीन करने के बाद आरोपी विराज शुक्ला उर्फ मृदुल उम्र करीब 25 वर्ष पिता सुबोध शुक्ला निवासी स्वरूपनगर को नेहरिया गेट जेके धर्मशाला के पास से स्कोडा कार और चैन के टुकड़ा व 700 रूपये सहित नजीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया सीआईएसएफ मे तैनात मौसा की गाडी़ से आरोपी ने इस लूट की इस घटना को अंजाम दिया था जिसके ऊपर पहले से ही स्वरूप नगर थाने में मुकदमे पंजीकृत हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh