Advertisement

सपा की महापौर बनने पर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाएगा

कानपुर 29 अप्रैल समाजवादी पार्टी कानपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी श्रीमती वंदना बाजपेई ने आज प्रातः 8:00 वार्ड 20 फजलगंज में वार्ड प्रत्याशी संजय सोनकर के कार्यालय का अपने कर कमलों से फीता काटकर उद्घाटन किया एवं घर-घर जाकर महिलाओं एवं जनता से मिलकर अपना समर्थन व अपना वोट समाजवादी पार्टी को देने की अपील की इसके उपरांत वार्ड नंबर 45 श्याम नगर में वार्ड प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया और जनता के बीच घर घर जाकर जनसंपर्क किया वार्ड 93 गोविंद नगर में कार्यालय का उद्घाटन किया एवं वार्ड प्रत्याशी सरदार गगनदीप सिंह के साथ गुरुद्वारे में अपनी अरदास लगाई

इसके उपरांत महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेई ने वार्ड नंबर 65 नौबस्ता पूर्वी वार्ड 66 पशुपति नगर वार्ड 70 जाजमऊ वार्ड 3 चुन्नीगंज वार्ड नंबर 59 सीसामऊ उत्तरी वार्ड 71 सीसामऊ दक्षिणी एवं वार्ड नंबर 107 चमनगंज में जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने वंदना बाजपेई को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया महापौर प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर आने वाली 11 मई को समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन एवं वोट देकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि अगर जनता का सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो इस बार नगर निगम में समाजवादी पार्टी का परचम फहराया जाएगा तथा नगर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर एवं शहर की जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य निपटाने का भरपूर प्रयास करूंगी तथा शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगी
साथ मे विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक हसन रूमी, वरुण यादव, बंटी सेंगर, वीरेंद्र त्रिपाठी, सरताज अनवर, लियाकत अली, नसीम सोलंकी, आकाश यादव, रवि पांडे आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh