Advertisement

जेल में बंद सपा विधायक के परिवार को मिले सुरक्षा, सपा विधायकों ने पुलिस कमिश्नर से की मांग

कानपुर: जेल में बंद सपा विधायक के परिवार को मिले सुरक्षा, सपा विधायकों ने पुलिस कमिश्नर से की मांग प्लाट कब्जाने और आगजनी मामले में महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी प्रकरण को लेकर आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मुलाकात की,,,,विधायक ने पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया कि जिस प्लाट मामले को लेकर इरफ़ान सोलंकी पर मुकदमा हुआ है,,,उस प्लाट पर कब्जा किया जा रहा है,,,उन्होंने मांग की है कि जब तक मुकदमो का निस्तारण न हो तब तक यथा स्थिति बनी रहे,,,
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना था कि इरफ़ान सोलंकी पर जिस प्लाट को लेकर आरोप लगे है वो मामला विचाराधीन है,,,लेकिन उस प्लाट पर कब्जा कर निर्माण करने का काम चल रहा है,,,उनका कहना था की उस प्लाट के मालिकाना हक़ को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है,,,इसलिए पुलिस कमिश्नर से मांग की गई है की वंहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर इस पर रोक लगाई जाय,,,उन्होंने कहा की विधायक जेल में है जिससे उनका परिवार असुरक्षित है,,,इसलिए उनके परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराई जाय,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh