मन की बात के 100वें संस्करण का हुआ सजीव प्रसारण
मन की बात जनता के बीच सकारात्मकता का अनोखा पर्व है : सांसद पचौरी
3 अक्टूबर 2014 को विजयदशमी के दिन शुभारंभ हुआ था मन की बात प्रथम एपिसोड
नगर के सभी संसदीय एवं विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच हुआ सजीव प्रसारण
कानपुर 30 अप्रैल । जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरीके से है मोदी की मन की बात जिसने अपने 100 वें पायदान को पार करके जनता के बीच आध्यात्मिक यात्रा को पार किया है यह बात आज मन की बात के 100 वें संस्करण के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनमानस को संबोधित करते हुए कही। मोदी जी की मन की बात जन-जन के अंतिम छोर तक पहुंचे इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने संसदीय क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र में एलीडी स्क्रीन के जरिए सजीव प्रसारण की व्यवस्था की थी ।जिसके चलते कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 92, बांके बिहारी गेस्ट हाउस पक्का तालाब, एवं मस्वानपुर में वार्ड 8 के पार्षद प्रत्याशी श्रीमती मंजू कुशवाहा एवं समस्त क्षेत्रवासियों के साथ मोदी जी के मन की बात के 100 वे संस्करण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी ने माननीय मोदी जी की बातों को दोहराते हुए कहा यह सच है कि मन की बात जनता के बीच आध्यात्मिक यात्रा जैसा रहा है माननीय मोदी जी द्वारा की गई अपील को आत्मसाद करते हुए हमारे देश में टूरिज्म के साथ- साथ प्रकृतिक जल संसाधन जैसे नदियां पहाड़ तालाब या फिर हमारे तीर्थ स्थलों को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है ,उससे पहले हमे हमारे मन साफ रखना है । सांसद पचौरी ने कहा कि मोदी जी समाज के विभिन्न विषयों पर न केवल जनमानस को जागरूक किया है, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया है. चाहे वह स्वच्छता का विषय हो, कोविड योद्धाओं को प्रोत्साहित करना हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रेरणा देना हो, मेक इन इंडिया की बात हो, या फिर जल संरक्षण का विषय हो, मोदीजी ने राजनीतिक विषयों को छोड़ कर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू पर अपनी बात बड़े प्रभावी तरीके से रखी है.” ।
सांसद पचौरी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 3 अक्टूबर 2014 को विजयदशमी के पर्व के अवसर पर हम सब लोगों ने मिलकर मन की बात रखी यात्रा शुरू की थी वह बुराई पर अच्छाई का दिन था जीत का पर्व था वैसे ही मन की बात भी देशवासियों की अच्छाई के साथ सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया जिसके 100 वे स्वर्णिम संस्करण को यादगार बनाते हुए 100 रुपए के सिक्के को भी लॉन्च किया गया है । जिस दिन को आज हम सब लोगों ने धूमधाम से मनाया है और देश के विकास को समर्पित माननीय मोदी जी की हर बात बात को आत्मसात किया है उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व वर्ष में एक बार आता है पर मन की बात का यह पर्व प्रत्येक माह में हमे हर एक बुराई पर अच्छाई के विजय प्रतीक रूप में एक बार आता है जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए । हम कामना करते हैं कि आज हमे 100 वा संस्करण को मना रहे हैं जल्द ही हम डबल सेंचुरी को भी पार करेंगे उसका उत्सव भी मनायेगे ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उत्तर जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज विजय मिश्रा पार्षद प्रत्याशी मंजू कुशवाहा अशोक तिवारी प्रदीप अग्निहोत्री सर्वेश कटियार राकेश श्रीवास्तव रजनीश राजपूत एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रहे।


















