Advertisement

कानपुर सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप के कर्मचारियों ने मनाया मजदूर दिवस

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला कानपुर में मजदूर दिवस का आयोजन सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय कार्यशाला में मनाया गया
अध्यक्ष सुरेंद्र बाजपेई जी शाखा मंत्री जगमोहन जी द्वारा कार्यक्रम किया गया
जहां मुख्य अतिथि में पूर्व विधायक एवं मजदूर नेता श्री गणेश दीक्षित जी, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं मजदूर नेता श्री नेक चंद पांडे जी कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय सचिव श्री पी एस बाजपेई द्वारा की गई मुख्य वक्ता के रूप में सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोकी व्यास जी कार्यक्रम का संचालन श्री अमित शर्मा द्वारा किया गया प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश यादव जी प्रांतीय संयुक्त मंत्री रवि मिश्रा जी प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री जी राम मनोहर लोहिया कार्यशाला के शाखा अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र जी इंटक के कार्यकारिणी सदस्य असित जी क्षेत्रीय कार्यशाला के संरक्षक राकेश नाथ तिवारी जी उपस्थित रहे सभी ने मजदूर दिवस के बारे में बताया की मजदूर वर्ग की उपलब्धि और योगदान को मान्यता देने और उसका सम्मान करने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 1 मई 1886 से शुरुआत हुई थी और उसके 3 साल बाद 1889 में उसका क्रियान्वयन हुआ था जिसमें 8 घंटे काम 8 घंटे मनोरंजन और 8 घंटे आराम का प्रस्ताव दिया गया,मजदूर दिवस मजदूरों की शहादत के रूप में भी मनाया जाता है यह भारत में 1 मई 1923 से अस्तित्व में आया था और उस दिन से हम लोग इसको बड़े धूमधाम से मनाते हैं और आज मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर एकता की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए फजलगंज स्थित रोडवेज वर्कशॉप में मजदूर दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस कार्यक्रम का समापन हुआ

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh