Advertisement

करौली सरकार संतोष भदौरिया पर मुकदमा कराने के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे गूगल मैन

कानपुर करौली शंकर महादेव मंदिर के संचालक संतोष सिंह भदोरिया की मुसीबत लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।शहर में गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर स्वामी मनोजानंद जी महाराज ने  पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की तथा संतोष सिंह भदोरिया के खिलाफ एक ज्ञापन दिया।इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए गोल्डन बाबा ने कहा के संतोष सिंह भदोरिया को कोई भी अधिकार नहीं है कि वह सनातन धर्म के ऊपर कोई भी आरोप लगाएं या लीलाधर भगवान श्री कृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाएं उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के ऊपर जो भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं वह पूरी तरह से निराधार है इसके लिए संतोष सिंह भदोरिया माफी मांगे और सभी भक्तों सभी सनातनियों से अपनी गलती मानते हुए क्षमा याचना करें। आज के इस ज्ञापन में मुख्य रूप से उपस्थित मनोजानन्द महाराज, संजय कुमार सिंह (एडवोकेट), आचार्य पवन तिवारी, राजन शास्त्री, आचार्य शोभित, व्यास जी महाराज, रवि अवस्थी, सोनू दीक्षित, अतुल वाजपेयी, आचार्य अविनाश पांडेय, गगन मिश्रा (एडवोकेट) श्याम जी गौड़, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन से दीपक यादव, अमित दीक्षित, आदि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh