कानपुर नगर निगम निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार अपने चरम पर है इसी कड़ी में वार्ड 66 पशुपति नगर से निर्दलीय पार्षद पद प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी ने अपने क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों के साथ जनसंपर्क किया जिसमें उन्होंने बड़े बुजुर्गों एवं माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्रीय जनता से विकास कराने के नाम पर उनके पक्ष में वोट डालने की अपील करी साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ है जरा सी बारिश में नालियां भर जाती हैं और यहां पर क्षेत्रीय पार्षद कभी जनता का हाल जानने नहीं आया है जनता अपने प्रत्याशी को विश्वास करके जिताती है कि वह क्षेत्र का विकास कराएगा मगर वोट मांगने के बाद विकास की बात तो दूर पार्षद कभी क्षेत्र में चक्कर लगाने नहीं आते हैं तो जनता उनके साथ है उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है और अगर वह जनप्रतिनिधि बनकर आते हैं तो क्षेत्र में विकास की एक नई मिसाल कायम करेंगे।
वार्ड 66 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी ने किया जनसंपर्क,लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद


















