Advertisement

जनप्रतिनिधियों व आयोजकों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मोतीझील लॉन में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह हजारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर 62 जोड़ें एक दूजे के हुये। जनप्रतिनिधियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया विवाह बौद्ध पद्धति से संपन्न कराये गये सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ बुद्ध वंदना से किया गया। पंचशील का पाठ किया गया। बौद्ध धम्म के गुरु उपासक प्रेमीजी बौद्ध ने सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया कार्यक्रम आयोजक और समिति0 के सचिव धनीराम बौद्ध ने आये अतिथियों का स्वागत करते कहाकि बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर यह आयोजन पिछले सोलह सालों से करा रहे है धनीराम ने कहा कि संस्था किसी गरीब या जाति विशेष का विवाह संपन्न नहीं कराती है समारोह में प्रति वर्ष हजारों लोग शामिल होते हैं समाज सेवी मंच में उपस्थित रह कर उपहार भेट कराते हैं वैवाहिक जोड़ों के व्यवस्थापन, रजिस्ट्रेशन, परिचय सम्मेलन का कार्य संस्था की अध्यक्ष सुनीता बौद्ध और मनीषा पैंथर कराती हैं भोजन की व्यवस्था समाज सेवी संजय गुप्ता ने की है। मंच पर वर वधु को आशीर्वाद देने वालों में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला, अनिल शुक्ला वारसी, अमिताभ बाजपेयी, अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, सरोज कुरील, अरुण पाठक, सलिल विश्नोई आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh