Advertisement

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में जहां सभी पार्टी के एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा दी है और निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है वहीं कई पार्टियों को छोड़कर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं आपको बता दें कि कानपुर नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के नगर सचिव घनश्याम तिवारी,अमित बाजपेई,मोहित बाजपेई जोकि पेशे से अधिवक्ता है उन्होंने आज क्षेत्रीय कार्यालय में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण की जिलाध्यक्ष डॉ.बीना आर्या और दक्षिण के महामंत्री शिवराम सिंह के द्वारा भाजपा का दामन थाम लिया है अमित बाजपेई ने लंबे समय से समाजवादी पार्टी का साथ दिया है लेकिन भाजपा की नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर सभी भाजपा के प्रत्याशियों का जोरदार समर्थन कर उनको विजयी बनाने का संकल्प लिया है। उनके साथ- साथ मनीष मिश्रा एवं अन्य आदि लोगो सदस्यता ग्रहण की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh