Advertisement

झोपड़ी में आग लगने से 6 साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस मौके पर मौजूद, परिजनों को बुरा हाल

कानपुर में 6 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लगने से  बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानकारी के माधव मंदिर के पास का है जहां पर एक झोपड़ी में संदिग्ध तरीकों से आग लग गई आग देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में सो रहे दो सगे भाइयों में से एक भाई जो 6 साल का था जिसका नाम राम तीरथ है उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई है.

आपको बता दें बच्चे की मां किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करती है जोकि अपनी मां के घर पर रहती है दोनों बच्चों को वह अपने घर पर छोड़ कर गई थी जिसमें 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस घटना पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही है क्षेत्र में मातम का माहौल है वार्ड के पार्षद प्रत्याशी भी मौके पर परिजन के घर पर मौजूद है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh