दिनांक 09.05.2023 को एच ब्लॉक के जागरूक नागरिकों द्वारा 11 मई, 2023 को होने वाले नगर निगम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सुबह 6 बजे एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली पहले संजय वन, फिर साउथ क्रिकेट ग्राउंड होते हुए एच ब्लॉक इंद्रा पार्क, रामलीला पार्क और वार्ड 92 की विभिन्न गलियों में पहुंची। कमेटी ने मतदाताओं से अपने अपने घरों से निकल कर अवश्य मतदान करने की अपील की। क्षेत्रीय नागरिकों ने आयोजको के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस जागरूकता रैली में क्षेत्र के राजीव मिश्रा, किशोर शुक्ला, विनय सेंगर, पीयूष टंडन, धीरज दीक्षित, विनोद पांडेय, गौरव त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, अमन शुक्ला, गणेश मिश्रा, शुभम तिवारी उपस्थित रहे।
11 मई, 2023 को होने वाले नगर निगम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सुबह 6 बजे एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई


















