कानपुर:
गर्मी बढ़ने से डायरिया के साथ लू के थपेड़ों से हालत खराब हो रही है,,,डायरिया से जहां शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी हो रही, वही शरीर में पानी की कमी होने से किडनी पर असर पड़ रहा,,
जिला अस्पताल उर्सला के नोडल ऑफिसर डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि, सुबह से ही सूरज तपने लगता है,,,,ऐसे में घर से बाहर निकलने वालों को दिक्कत हो रही है,,,अधिक पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसका असर किडनी पर पड़ रहा,, शरीर से अत्यधिक पानी निकलने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट सिस्टम गड़बड़ा जाता है,, इससे शरीर का तापमान भी नियंत्रित नहीं रहता,,,इसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है,,,
उनका कहना था कि किडनी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है,,,,शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए,,,।


















