कानपुर। चौराहों के नजदीक आमतौर पर देखा जाता है। लोग भीड़ लगाकर चाय और पान की दुकानों पर सुट्टा मारते हैं या चाय पीते हैं। ऐसे में देखा जाता है कि इन्हीं के बीच में कुछ लोग स्कूल से आने जाने वाली लड़कियों पर कमेंट बाजी भी करते हैं। इसलिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक अभियान शुरू किया। इस अभियान में पुलिस ऐसे सभी अड्डों पर जहां भीड़ इक्कठा होती है ।वहां मौजूद लोगों के आईडी डिटेल चेक कर रजिस्टर में दर्ज करेंगे। नाबालिक होने की स्थिति में उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जाएगा। उन्हें पारिवारिक स्तर पर सुधारने के लिए निर्देशित भी किया जाएगा। महिला अपराध पर लगाम लगाई जा सके । इसलिए इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है ,जो अगले एक महीने तक लगातार जारी रहेगा। महिला अपराध रोकने और मिशन शक्ति मुहिम के तहत अभियान शुरू किया गया है। चौराहों के पास बनी पान और चाय की दुकानों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। संदिग्ध होने की स्थिति में पुलिस वहां खड़े लोगों से पूछताछ भी करेगी। सार्वजनिक पार्क या स्थान पर किसी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,ऐसे युवक और युवती ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
महिला अपराध रोकने और मिशन शक्ति मुहिम के तहत अभियान शुरू


















