Advertisement

अखिल भारतीय बारी संघ शाखा कानपुर नगर द्वारा आयोजित दसवां बारी समाज का सामूहिक विवाह समारोह

अखिल भारतीय बारी संघ शाखा कानपुर नगर द्वारा आयोजित दसवां बारी समाज का सामूहिक विवाह समारोह गोकुल धाम धर्मशाला सरसैया घाट में बड़े धूमधाम एवं बैंड बाजा के साथ संपन्न हुआ मुख्य अतिथि श्री विक्रमारामबारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं वीर शिरोमणि रूपम बारी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि त्रिलोकी प्रसाद बारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बारी कृष्ण गोपाल रावत रामाशीष राजेंद्र कुमार प्रमोद कुमार गंगासागर रामखेलावन सत्येंद्र कुमार वर्मा अनिल कुमार बारी विनोद कुमार केके रावत आदि लोग। एवं देश के अनेकों जिलों से बारी समाज के गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे सिशामऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मेघानी ने बारी समाज के सामूहिक विवाह समारोह में समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं को शॉल एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नव दंपत्ति जीवन की शुरुआत करने वाले समस्त जोड़ों को गृहस्थ जीवन हेतु समस्त सामग्री प्रदान करते हुए वर एवं वधू को आशीर्वाद एवं स्नेह देते हुए विदा किया संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य सम्मानित जनों द्वारा वर-वधू को उपहार भेंट किया गया। वैवाहिक जोड़े अभिषेक संग संजना रवि संग सोनी अंकित संग दृष्टि राहुल संग सोनल रजनीश संग शिवानी हरि ओम संग पूजा चंदन संग प्रियंका रवि संग रोशनी राहुल संग सोनाली इंद्रजीत संग आयुषी शिवम संग निकिता सुशील संग सीता देवी ने जीवन भर एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाकर सात फेरे लिए संगठन के पदाधिकारी उमेश चंद्र रावत अध्यक्ष दिलीप शर्मा महामंत्री माधव राज्यमंत्री कृष्ण कुमार रावत कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कार्यालय मंत्री उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद वर्मा संगठन मंत्री आदि के सहयोग से दशवा सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh