Advertisement

कानपुर: मुख्यमंत्री करेंगे चकेरी एयरपोर्ट का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने चकेरी के मवैया में नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग को हरी झंडी दे दी है,,, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई को इसका उद्घाटन करेंगे,,, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद की जा चुकी है,,, साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है,,,
मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन को देखते हुए ब्लड बैंक की व्यवस्था, पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाने के साथ ही वीआईपी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है,,,एम्बुलेंस में कुशल डॉक्टर की टीम मुस्तैद रहेगी,,,जिला अस्पताल उर्सला के निदेशक डॉ सुशील प्रकाश ने बताया की इन सबके साथ ही सेफ हाउस और ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था पहले से ही की जाती है,,,किसी भी आवश्यकता और जरूरत के लिए डॉक्टरों की एक टीम एमरजेंसी में भी तैनात रहेगी,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh