कानपुर मंगलवार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा “द केरल स्टोरी” नोवेल्टी सिनेमा हॉल में आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आतंकवाद और जबरन धर्म परिवर्तन पर मुंह पे तमाचा जड़ने का काम किया है वेणु रंजन भदोरिया प्रदेश सहसंयोजक साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रत्याशी खंड शिक्षक निर्वाचन उन्नाव कानपुर एवं युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व मे मंगलवार को निशुल्क फिल्म नोवेल्टी सिनेमा हॉल में महिलाओं को “द केरल स्टोरी”मूवी दिखाने का आयोजन किया गया। वही नोवेल्टी सिनेमा हॉल के मालिक श्री दिनेश अवस्थी ने फिल्म देखने आई महाविद्यालय की प्राचार्य व अध्यापक एवं छात्राओं का अभिवादन किया और कानपुर शहर के तमाम महिला विद्यालयों एवं अध्यापिकाओ से इस फिल्म को देखने का आवाहन किया। कानपुर शहर एवं उन्नाव के तमाम विद्यालय एवं महाविद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं के साथ छात्राएं भी हॉल में पिक्चर देखने के लिए उत्साहित दिखी।वही हॉल खचाखच भरा दिखा। सिनेमा हॉल पूर्णता हाउसफुल होने के बावजूद कुछ महिलाओं व छात्राओं ने हाल की सीढ़ियों पर बैठकर पिक्चर देखी।
वेणु रंजन भदोरिया प्रदेश सहसंयोजक साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रत्याशी खंड शिक्षक निर्वाचन उन्नाव कानपुर द्वारा पिक्चर देखने आई प्रधानाचार्य अध्यापकों एवं छात्राओं का अभिवादन किया और आतंकवाद जबरन धर्म परिवर्तन और झूठ और फरेब के जंजाल से बचने का आग्रह किया वही इस फिल्म को औरों को देखने के लिए प्रेरित करें और अपने सनातन धर्म को और उसकी शक्ति को पहचानने के साथ खुद को सशस्त्र बनाएं।
द केरल स्टोरी नोवेल्टी सिनेमा में हुई हाउसफुल छात्राओं ने सीढ़ियों पर बैठकर देखी फिल्म


















