Advertisement

मोतीझील लंदन ब्रिज फन फेयर में पहुंचे अभिनेता राहुल रॉय

लंदन ब्रिज फन फेयर 2023 में दर्शकों के बीच नजर आए आशिकी फिल्म के अभिनेता राहुल राय,फोटो खींचवाने के लिए लगाई प्रशंसकों की लंबी लाइन।

कानपुर मंगलवार- कानपुर मोतीझील लॉन में लगा लंदन ब्रिज फन फेयर 2023 में शहरवासियों को सुप्रसिद्ध फिल्म आशिकी की मशहूर अभिनेता राहुल रॉय को पाकर दर्शकों का खुशी का ठिकाना ना था। एक के बाद एक अपनी हिंदी फिल्म आशिकी के कई गीत गाकर दर्शकों को आशिकी फिल्म के अभिनेता राहुल रॉय ने उन्हें थिरकने पर किया मजबूर। हिंदी फिल्म आशिकी के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय कानपुर के मोतीझील लाॅन में लगे लंदन ब्रिज फन फेयर 2023 मेले में राहुल रॉय को देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़। वही मेला आयोजक सनी गुप्ता ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि नब्बे के दशक हिंदी फिल्म आशिकी के सुप्रसिद्ध अदाकार राहुल रॉय को शहरवासियों ने अपने बीच पाकर खुशियों का ठिकाना ना था।वही मशहूर अभिनेता राहुल रॉय ने शहरवासियों का अपने प्रति प्यार देखकर खुद को दर्शकों से हाथ मिलाने में रोक ना सके। वही एंकर बॉबी खान ने बताया कि नब्बे के दशक की हिंदी फिल्म आशिकी के मशहूर अभिनेता राहुल राय के शहर आगमन पर शहरवासी अत्याधिक उत्साहित नजर आए वहीं आम जनमानस से स्टेज शो के दौरान आशिकी फिल्म के अभिनेता राहुल रॉय ने अपने प्रशंसकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और कानपुर के इस प्यार को देखकर वह भावुक हो उठे। वहीं मेले में आए सभी दर्शकों से राहुल रॉय ने मेले के कार्यालय में छोटे बड़े बूढ़े नौजवान के साथ राहुल रॉय ने फोटो खिंचवाने में कैसे मशरूफ हो गए कि बाउंसर को बुलाना पड़ा और कार्यालय का मजबूरन गेट बंद करना पड़ा और सभी दर्शकों से अलाउंस कराया गया कि राहुल राय शहर में कुछ दिन और रुकेंगे। बाउंसरों की सुरक्षा में राहुल रॉय को एक निजी होटल में भेज दिया गया। वही आयोजकों ने बताया अभिनेता राहुल रॉय 26 तारीख तक कानपुर शहर में रुकेंगे और मेले में आते रहेंगे और राहुल रॉय को मेले के दौरान दर्शक प्रशंसक अपने बीच देख सकेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh