दिनांक 24 मई 2023 को श्री मूलनायक 1008 पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पुर्नस्थापना एवं श्रुतपंचमी के पावन अवसर पर जनरलगंज स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर जी में 1008 भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा बड़े भक्ति भाव से आनंदपूर्वक की गई l तत्पश्चात माँ जिनवाणी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई जो जनरलगंज नयागंज शक्करपट्टी हालसी रोड बादशाही नाका होते हुए श्री मन्दिर जी पर आकर समाप्त हुई l शोभायात्रा में माँ जिनवाणी की पालकी को उठाने के लिये महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही l शोभायात्रा के पश्चात श्री मन्दिर जी में श्रुतस्कन्द विधान का आयोजन विधानाचार्य श्री सुमित जी शास्त्री के निर्देशन में हुआ l कार्यक्रम का संचालन श्री कमल गंगवाल जी ने किया l कार्यक्रम में सभापति श्री पवन जैन, महामंत्री रवि कुमार जैन, मन्त्री श्री भूपेंद्र जैन कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन भंडार मन्त्री श्री मनीष जैन ( मोनू )मयंक जैन, अरुण जैन राजेश जैन, सत्येंद्र जैन, विपिन जैन शैलेन्द्र जैन, सुधीर जैन, श्रीमती नीलम जैन श्रीमती शिखा जैन श्रीमती मोनिका जैन श्रीमती सरोज जैन श्रीमती शालिनी जैन श्रीमती रीता जैन विशेषरूप से उपस्थित रहे l
प्रातः श्रुत पंचमी पर्व पर जनरल गंज मंदिर से निकली शोभा यात्रा की झलक


















