Advertisement

नवनिर्वाचित पार्षद गोलू शुक्ला द्वारा कराया गया पार्क में विकास कार्य का उद्घाटन।

कानपुर महानगर में शुरू हुआ विकास कार्य जैसा कि नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं जिसमें उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है महापौर प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने भी बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है 2024 के चुनावों को देखते हुए सभी तरह विकास कार्य की रफ्तार बढ़ा दी गई है इसी के अंतर्गत आज वार्ड 66 पशुपति नगर मे स्थित झंडा पार्क के मेंटेनेंस तथा रंगाई पुताई के साथ-साथ समरसेबल जैसे कार्यों का वार्ड के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद अभिनव शुक्ला उर्फ गोलू ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पूजा पाठ की तथा नारियल फोड़कर विकास कार्य का उद्घाटन किया उन्होंने बताया की वार्ड 66 में 15 साल बाद भाजपा के पार्षद को आपने जिताया है।अब पहले की तुलना में ज्यादा विकास कार्य होंगे तथा समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाएंगे। पार्षद अभिनव शुक्ला के साथ सत्यम शुक्ला,नूतन मिश्रा भी मौजूद रहे। इन सभी ने कहा जो कार्य वर्षों से अटके पड़े थे उन्हें प्राथमिकता से कराया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जा सके उन्होंने कहा पार्क में समर्सिबल लगने से हरियाली के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में पानी की व्यवस्था होने से भक्तों को बहुत सहूलियत मिलेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh