Advertisement

शहर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू बुजुर्गो पर पड़ रही भारी

शहर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू बुजुर्गो पर भारी पड़ रही है,,, लू की वजह से दो बुजुर्गों ने अब तक दम तोड़ दिया है तो वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही,,, गर्मी और उमस के चलते अस्पतालों में त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है उर्सला अस्पताल में खुजली घमौरी आदि की समस्या लेकर मरीज विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं,,,
सीएमएस डॉक्टर आलोक मोहन वर्मा ने बताया कि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल में व्यापक व्यवस्था की गई है,,, यहां पर सभी वार्डों में पंखों और पानी की व्यवस्था की गई है,,, क्रिटिकल मरीजों के लिए अलग से बेड भी सुरक्षित किए गए हैं साथ ही अस्पताल में व्यापक मात्रा में दवाएं भी उपलब्ध है,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh