Advertisement

कानपुर नगर के काकू पुर रब्बन की बेटी कृतिका मिश्रा बनी आईएएस

कानपुर नगर के काकूपुर रब्बन की बेटी कृतिका मिश्रा आईएएस बन गई है । उसने हिंदी मीडियम में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।, विद्यार्थी जीवन से ही अत्यधिक मेधावी कृतिका सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही। प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । राष्ट्रपति और अनेक राज्यपालों से सम्मानित हुई है ।2015 का बाल श्री पुरस्कार कृतिका के द्वारा जीता गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया है । कृतिका के पिता डॉ दिवाकर मिश्र कानपुर नगर के प्रतिष्ठित बीएनएसडी इंटर कॉलेज मे 42 वर्षों से प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं । कृतिका की, माता भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत है ।कृतिका की छोटी बहन मुदिता मिश्रा ने युवा संसद की प्रथम विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है ।उसका भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष हुआ था।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh