किसी ने सच ही कहा है संपत्ति के लिए भाई ,भाई का दुश्मन हो जाता है कानपुर में तो एक भाई मकान के बंटवारे के लिए अपने छोटे भाई के लिए ऐसा दुश्मन हो गया कि उसने पहले तो छोटे भाई उसकी पत्नी को जमकर मारा फिर किसी राक्षस की तरह अपने छोटे भाई का काम ही चबा डाला छोटा भाई आज घायल कटा कान लेकर पुलिस कमिश्नर के यहाँ शिकायत करने पहुंचा तो झगड़े का वीडियो भी सामने आ गया जिसमें बड़ा भाई छोटे भाई को एक पत्थर से पीट रहा है
मामला कानपुर के नौबस्ता इलाके का है जहां मोहर यादव उनका भाई पहलाद यादव एक साथ घर में रहते थे लेकिन बड़ा भाई पहलाद छोटे भाई मोहर को मकान का हिस्सा नहीं देना चाहता इसी बात को लेकर बड़े भाई ने अपने लड़को के साथ छोटे भाई के परिवार पर हमला कर दिया
इस दौरान प्रह्लाद ने पहले छोटे भाई उसकी पत्नी किरण को भी मारा इतने पर भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने छोटे भाई का अपने मुंह से कान ही चबा डाला मोहर का कान कट कर लटकने लगा घरवाले तुरंत उसको हॉस्पिटल ले गए जहा उसकी सर्जरी की गई सर्जरी के साथ पट्टी बंधे हुए मोहर ने आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत की एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है प्रॉपर्टी विवाद में लड़ाई हुई थी भाइयों में जिसका कान कटा है f.i.r. मेडिकल कराके कार्रवाई की जा रही है
कानपुर में संपत्ति बंटवारे में बड़े भाई ने छोटे भाई को पहले मारा फिर उसका कान ही चबा डाला


















