Advertisement

“भक्ति की शक्ति” भक्तामर स्त्रोत पाठ

प्राचीन दिगम्बर जैन स्वर्ण मंदिर जनरलगंज मे गुरूवार को भक्तामर स्त्रोत पाठ का पूरे भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ । सन्दीप जैन ने बताया करीब-करीब 8-10 वर्षो से हर गुरूवार को भक्तामर स्त्रोत पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है जिसके प्रमुख श्री अनूप जैन ” नीतू भैया ” एवं विशाल जैन है । आज इस पाठ मे शहर के GST A.C श्री अनिल जैन जी सपरिवार सम्मिलित हुऐ और उन्होने संस्कृत मे इस पाठ का उच्चारण भी किया , पाठ के उपरान्त समिति के उपाध्यक्ष श्री पवन जैन गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन “बैक वालो” एवं अल्का भाभी सुनीता भाभी के ध्दारा अंगवस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया ।

भक्तामर स्त्रोत की महिमा का वर्णन करते हुए सन्दीप जैन ने बताया कि यह स्त्रोत जिसको भी कठस्त्र याद होता है और वह नित्य प्रितदिन पाठ करता है उसकी हर मनोकामना स्वंय पूरी होती है और रोग-शोक से वह दूर रहता है आज का पाठ का आयोजन श्री प्रदीप जैन गुरूजी ,सन्दीप जैन “तिजारे वाले”, राजीव जैन, विशाल जैन, संजय जैन बजाज, सचिन जैन , सुनीता जैन , वीरेन्द्र जैन थे । पाठ के उपरांत भगवान की आरती मे सब लोग झूमे गाऐ ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh