Advertisement

सैकड़ों युवाओं ने भाजपा, सपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता

जैसे-जैसे 2022 विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। जिसमें गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर अपनी सहभागिता सबसे आगे दर्ज करा रही हैं। इसी क्रम में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने सपा भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह करिश्मा ठाकुर की जी तोड़ मेहनत का नतीजा है। की भाजपा और सपा को छोड़कर युवा कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहा है। यही युवा विधानसभा चुनाव में भाजपा से विजय रथ को रोकने का काम करेगा। और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। बस सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए अभी से लग जाना चाहिए। करिश्मा ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष को आवासन दिया कि कांग्रेस पार्टी कानपुर में बेहतर प्रदर्शन करेगी और गोविंद नगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh