Advertisement

कानपुर पुलिस का कारनामा, 100 साल की बुजुर्ग महिला पर दर्ज की एफआईआर,

कानपुर पुलिस का कारनामा, 100 साल की बुजुर्ग महिला पर दर्ज की एफआईआर, बुजुर्ग पर 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप, पुलिस कमिश्नर से बुजुर्ग महिला की न्याय की गुहार, जांच के दिए गए आदेश

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का न्याय देने का एक कारनामा सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसी महिला पर एफआईआर दर्ज कर दी है जिसकी उम्र 100 साल है और ठीक से चल फिर भी नहीं सकती। ताज्जुब इस बात का है कि 100 वर्षीय बुजुर्ग पर रंगदारी मांगने का आरोप है। और रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल
एक प्लाट पर कब्जे को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं अपने ऊपर पुलिसिया कार्रवाई से परेशान बुजुर्ग महिला चंद्रकली पुलिस ऑफिस पहुंची और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के सामने उसने अपना दर्द बयां किया। पुलिस कमिश्नर इस मामले के संज्ञान में आने पर पहले तो खूब चौंके और इसके बाद कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दे दिये। कल्याणपुर थाने के मिर्जापुर नई बस्ती निवासी चंद्रकली 100 साल की बुजुर्ग महिला है और उनका पिछले कुछ दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो कल्याणपुर पुलिस ने कृष्ण मुरारी और चंद्र कली समेत अन्य लोगों पर रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसकी जानकारी जब चंद्रकली के परिजनों को लगी तो वो परिजनों की मदद से पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh