Advertisement

गंगा दशहरा के पावन मुहूर्त में होगी मां चतुर्भुजी पीतांबरा बगलामुखि त्रिपुर सुंदरी के अष्टधातु श्री विग्रह की स्थापना….

गंगा दशहरा के पावन मुहूर्त में होगी मां चतुर्भुजी पीतांबरा बगलामुखि त्रिपुर सुंदरी के अष्टधातु श्री विग्रह की स्थापना….

प्रेस वार्ता में आचार्यों ने बताया की नगर में पहली बार चतुर्भुजी अष्टधातु श्री विग्रह की होने जा रही है स्थापना

उत्तर प्रदेश के कोने कोने से पधारे 108 श्रेष्ठ आचार्यों के पावन सानिध्य में संपन्न होगा आयोजन

कानपुर 27 मई । जगत जननी अम्बा पराम्बा की कृपा एवं गुरु प्रेरणा से उत्तर प्रदेश की औधोगिक नगरी कानपुर के भागीरथी तट मौनी घाट आजाद नगर की पावन भूमि पर मां त्रिपुर सुंदरी मां पीतांबरा के अष्टधातु श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन गंगा दशहरा के अति शुभ मुहूर्त में होने जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को मौनी घाट पर आयोजित प्रेस वार्ता में ” बह्मर्षि ज्योतिष योग संस्थान ” के संस्थापक एवं उक्त धार्मिक आयोजन के संयोजक पंडित अवधेश शास्त्री ने बताई । उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर विश्व कल्याण की भावना प्रेरित होकर मां पीतांबरा का उक्त चतुर्भुजी श्री विग्रह जो की अष्टधातु से निर्मित है जिसकी स्थापना हेतु कानपुर , एवं वाराणसी, बांदा चित्रकूट ,अयोध्या से पधारे 108 संख्या श्रेष्ठ आचार्यों के पावन सानिध्य में उक्त कार्यक्रम त्रिपुर सुंदरी पीतांबरा मंदिर मौनी घाट ,हनुमान मंदिर आजाद नगर में संपन्न होगा।
उक्त आयोजन के आचार्य श्री प्रमोद तिवारी ने बताया कि मां त्रिपुर सुंदरी पीतांबरा जी के चतुर्भुजी श्री विग्रह का 3 दिवसीय प्रतिष्ठा कार्यक्रम 28 से प्रारंभ होकर 30 मई 2023 गंगा दशहरा के पावन मुहूर्त में संपन्न होगा । उन्होंने बताया की मां का यह स्वरूप कानपुर में पहली बार स्थापित होने जा रहा है जिनका आशीर्वाद समस्त जनमानस को प्राप्त होगा ।
दिनांक 28 मई रविवार को गणेश पंचांग , वेदी पूजन ,मूर्ति संस्कार (अधिवास),दिनांक 29 मई सोमवार को वेदी पूजन ,मूर्ति अधिवास ,संत विद्वानों का सम्मान एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन सायं 4 बजे से ,भजन संध्या रात्रि 8 बजे से होगा ।
30 मई मंगल वार को – वेदी पूजन के साथ ,गंगा दशहरा पर्व में मां के चतुर्भुजी अष्टधातु श्री विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम , न्यास , विशाल हवन एवं भंडारा का आयोजन समय 2 बजे से 5 बजे तक होगा।
तदुउपरांत रात्रि 9 बजे से मां की महाआरती एवं प्रसाद का वितरण होगा जिसमे नगर के अति विशिष्ठ अतिथि गण ,संत शिरोमणि एवं हजारों की संख्या में शहर वाशी उक्त कार्यक्रम के साक्षी होंगे ।

आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रधान अर्चक पंडित अवधेश शास्त्री , पंडित प्रमोद तिवारी , पंडित जय शंकर अग्निहोत्री , दांडी स्वामी रामानंदाश्रम जी महाराज अद्वैत मठ , भागवताचार्य डाक्टर मनोज शुक्ल जी ,आचार्य लक्ष्मीनारायण शुक्ला जी , पंडित सियाराम द्विवेदी , पंडित संतोष मिश्रा ,पंडित अमल तिवारी, पंडित अरुण तिवारी ,कथा व्यास कमलेश द्विवेदी पंडित कमल मिश्र सहित अनेक आचार्य गण मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh