Advertisement

फर्जी आईडी बनाकर बैंक से लोन लेने वाले शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेट्रंल जोन पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार कर वाहन लोन कराकर गाड़ी लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस लाईन मे प्रेसवार्ता करते हुए एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि हमारी पुलिस ने 5 आरोपी उदित राज सिंह,शिवम पाल, रूकेश यादव,मोहित रोहिरा ,शानू को गिरफ्तार किया है जो कि फर्जी लोन करके लोगों को फंसा देते हैं पुलिस की पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह आधार कार्ड एवं पैनकार्ड तथा बैंक एकाउन्ट स्टेटमेन्ट में साफ्टवेयर के माध्यम से इडिटिंग करके जिस व्यक्ति का सिविल स्कोर अच्छा होता है उसका नाम प्रयोग करके और फोटो किसी अन्य का लगा करके बैंक से लोन लेकर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुचाते थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh