Advertisement

समाजसेवी नईम एवं ईशल हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया मुफ्त जांच कैंप

कानपुर। इलाज के लिये भटक रहें लोगों के लिये रविवार को जाजमऊ के सरैय्या में निशुल्क कैंप का आयोजन समाजसेवी मोहम्मद नईम ने करवाया। कैंप में 150 मरीजों ने मुफ्त में इलाज करवाया। डॉ. एफ आलम ने बताया कि जो भी लोग आर्थिक स्थिति से लड़ रहें हैं। उनके लिये मुफ्त इलाज करवाया  है। हमारा प्रयास यही है कि मलीन बस्तियों से लेकर सभी क्षेत्रों में कैंप लगवाया जाये। जिससे जरूरतमंदों को मुफ्त में इलाज मिल सके। उन्होने बताया कि जाजमऊ इलाके के पानी  खराब होने के कारण लोगों में शुगर और किडनी के मरीज ज्यादा पाये जा रहे। हमारी टीम जगह-जगह कैंप का आयोजन करेगी। जितना संभव होगा जरूरतमंदों की मद्द की जायेगी।
जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद नईम, डॉक्टर एफ आलम, डॉक्टर शबाना, मनीष पाण्डेय, सुल्तान अहमद, निशा, सुमित आदि लोग शामिल हुए,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh