कानपुर । 155 यूपी बटालियन एनसीसी, कानपुर ग्रुप का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर 183, कानपुर छावनी स्थित 14 राजपूताना ओल्ड लाइन कैम्प एरिया में शनिवार दिनांक 20 मई 2023 से आरम्भ हुआ.इस शिविर का समापन 29 मई 2023 को होगा कैम्प में 400 एनसीसी कैडेट्स जिला कानपुर नगर कानपुर देहात, कन्नौज, हमीरपुर, से भाग लिया संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कैडेट्स को एनसीसी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पीटी, योगा, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, ड्रिल, आपदा प्रबन्धन, हेल्थ एण्ड हाइजिन, प्राथमिक चिकित्सा, फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कैम्प का सांस्कृतिक कार्यक्रम का सायं 5 बजे आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल चेयरपर्सन, एम०एल०ए० ग्रुप एवं प्रणय त्रिवेदी गेस्ट ऑफ ऑनर और विशिष्ठ अतिथि दुष्यन्त सिंह उपस्थित थे एनसीसी कैडेट्स ने कैम्प के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों एवं सांस्कृतिक नृत्य के द्वारा कार्यक्रम को अत्यधिक सफल बनाया कार्यक्रम का समापन कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल समीर कुमार कौशिक द्वारा कैम्प क्लोजिंग एड्रेस दिया गया एवं सभी सम्मनित आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम के साथ ही साथ उत्कृष्ट ड्रिल, रनिंग, उत्कृष्ट फायरिंग, उत्कृष्ट मैप रीडिंग का प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मैडल एवं प्रमाण पत्रों से कैम्प कमाण्डेन्ट, कर्नल समीर कौशिक, मेजर भावना लोहानी, एनसीसी एलुमिनी डॉ० परवेज अख्तर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रिया अग्रवाल मोहिनी कनोधिया,सपना जायसवाल ,योगेश भदौरिया पूजा भदौरिया, डॉ० सी०पी० सक्सेना, पारूल सक्सेना सीमा अग्रहरि संचालक एन०जी०ओ० उपस्थित रहीं।
55 यूपी बटालियन एनसीसी कानपुरः ग्रुप एनसीसी संयुक्त प्रशिक्षण शिविर – 183


















