कानपुर। VCEC Tally Academy ने अपनी विमान पूरी शाखा का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ किया। संस्था में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि स्वरूप वार्ड 62 स्वर्ण जयंती विहार के पार्षद भवानी शंकर राय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के डायरेक्टर राज किशोर वर्मा एवं रिचा वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
अपने संबोधन में संस्था के डायरेक्टर ने कहा कि आज जिस प्रकार से देश दुनिया टेकोलॉजी के क्षेत्र में नित्य नए नए आयामों को प्राप्ति कर रही है आज आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी सीखने वाले बच्चे अपनी उंगली के संकेत मात्र से बड़ी-बड़ी मशीनों को कंट्रोल कर लेते हैं। ऐसा लगता है कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ई की दुनिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए आयामों तक पहुंचाएगी, उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को इस तरह की नई टेक्नोलॉजी से परिचित होना ही चाहिए। VCEC के डायरेक्टर राज वर्मा ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में शाखा खुलने से क्षेत्र में महिलाओं एवं गर्ल्स को बड़े ही सुविधा होने वाली है क्योंकि उन्हें अब रामादेवी फुल को क्रॉस कर कहीं अन्यत्र कंप्यूटर सीखने के लिए नहीं जाना होगा। संस्था के डायरेक्टर राज किशोर वर्मा एवं रिचा ने संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं का सुनहरा भविष्य बनाया जाता है, जल्द ही संस्था उन्नाव में अपनी शाखा खोलने की योजना बना रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वार्ड 11 के पूर्व पार्षद मनोज यादव एवं वर्तमान पार्षद विजय लक्ष्मी यादव थीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के डायरेक्टर राज किशोर वर्मा रिचा वर्मा पार्षद भवानी शंकर राय, वार्ड 11 के पूर्व पार्षद मनोज यादव, वर्तमान पार्षद विजय लक्ष्मी यादव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
VCEC Tally Academy की विमानपुरी शाखा का शुभारंभ


















