Advertisement

कानपुर: नाव पर बैठकर एसीपी परख रहे सुरक्षा व्यवस्था, गंगा दशहरा पर मुस्तैद है पुलिस

गंगा दशहरा के धार्मिक पर्व पर कानपुर के सरसैया घाट पर लाखो की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुँचते है,,, सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहेगा,,,ऐसे में सुरक्षा के द्रस्तिगत कमिश्नरेट पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है,,,घाट पर गोताखोरों की टीम के साथ एसीपी कोतवाली खुद नाव पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है,,,

कोतवाली थाने के एसीपी रंजीत कुमार ने बताया की सरसैया घाट पर रात से ही श्रद्धालु आने लगे थे,,,और सुबह दो बजे गंगा स्नान शुरू हो गया था,,,उन्होंने बताया की अब तक लगभग 80 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके है,,,उनका कहना था कि पुलिस क्यूआरटी के साथ गोताखोर की टीम मुस्तैद है,,,पुलिस की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh