Advertisement

जिलाधिकारी ने नगरीय सुविधा केन्द्र सेन्टर का किया निरीक्षण

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत कानपुर नगर निगम मुख्यालय के भूमितल पर बन रहे सिटिजन फैसिलिटेशन (नगरीय सुविधा केन्द्र) सेन्टर का जिलाधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा निरीक्षण किया गया। नागरिक सुविधा केंद्र माध्यम से जनपद के नगर निगम क्षेत्रांतर्गत रहने वाले लोगों को नगर निगम से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे- जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, स्ट्रीट लाइट आदि एक स्थान पर उपलब्ध होंगी। नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने हेतु नागरिक सुविधा केंद्र में आकर नागरिक टोकेन मशीन के माध्यम से वांछित सेवा के अनुरूप सर्वप्रथम अपना टोकेन प्राप्त करेंगे, तत्पश्चात् संबंधित काउंटर पर जाकर पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण के उपरांत नागरिक सुविधा केंद्र द्वारा नागरिको को क्यू आर कोड युक्त एक पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से सेवाओं के निस्तारण की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा। समानांतर रूप से नागरिकों के स्वत: सेवाओं के पंजीकरण हेतु मोबाइल एप्लीकेशन भी नगर निगम के माध्यम से विकसित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh