Advertisement

सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा छात्राओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

एमएमआईटी संस्था के अध्ययनरत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किये गये उक्त कार्यक्रम का संचालन दिनांक 1 मई से 4 मई के मध्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी
औरैया पीसी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा छात्र छात्राओं का प्रेरक वचनों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। उक्त के साथ-साथ अंतिम में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संस्था प्रधानाचार्य मुकेश जैन ने मुख्य अतिथि का बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया एवं छात्र छात्राओं को इसी प्रकार भविष्य में कर्तत्व पथ पर चलते हुये अपने लक्ष्य प्रप्ति हेतु उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रायोजक विनय गोपाल श्रीवास्तव एवं भारती गुप्ता रही वही संस्था की लवी कौशल अग्रवाल अनुज चतुर्वेदी शुभम गुप्ता पंकज सिंह विश्वम्भर दयाल योगेश कुमार अनुज कुमार अवनीश कुमार अभिषेक कुमार राजय कुमार इन्द्रजीत अर्पिता भारती उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अनुराग जादौन एवं शिल्पी अग्रवाल द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh